- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Featured Post
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
देश | दैनिक भास्कर
PM ने रामेश्वरम में नए पम्बन ब्रिज का उद्घाटन किया:एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज; 5 मिनट में 22 मीटर ऊपर उठेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज (नए पम्बन ब्रिज) का उद्घाटन किया। 2.08 किमी लंबे ब्रिज की नींव नवंबर 2019 में मोदी ने ही रखी थी। भाषा विवाद के कारण तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन कार्यक्रम में नहीं आए। ब्रिज रामेश्वरम (पम्बन द्वीप) को भारत की मुख्य भूमि तमिलनाडु के मंडपम से जोड़ता है। प्रधानमंत्री मोदी ने ही नवंबर 2019 में इसकी नींव रखी थी। भविष्य को ध्यान में रखते हुए इसे डबल ट्रैक और हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए डिजाइन किया गया है। स्टील से बने नए ब्रिज पर पॉलीसिलोक्सेन कोटिंग की गई है, जो इसे जंग और समुद्र के नमकीन पानी से बचाएगी। पुराना पुल 2022 में जंग लगने की वजह से बंद कर दिया गया था। इसके बाद से रामेश्वरम और मंडपम के बीच रेल कनेक्टिविटी खत्म हो गई थी। रामायण के अनुसार, रामसेतु का निर्माण रामेश्वरम के पास धनुषकोडी से शुरू हुआ था। इस वजह से ये आस्था के नजरिए से भी महत्वपूर्ण है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में 8300 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत के विभिन्न रेल और सड़क प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन किया। 5 मिनट में ऊपर उठ जाता है ब्रिज नया पम्बन ब्रिज 100 स्पैन यानी हिस्सों से मिलकर बनाया गया है। जब समुद्री जहाज को निकलना होता है तो इस नेविगेशन ब्रिज (समुद्री जहाजों के लिए खुलने वाले ब्रिज) का सेंटर स्पैन (बीच वाला हिस्सा) ऊपर उठ जाता है। यह इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम पर काम करता है। इस वजह से इसका सेंटर स्पैन सिर्फ 5 मिनट में 22 मीटर तक ऊपर उठ सकता है। इसके लिए सिर्फ एक आदमी की जरूरत होगी। वहीं, पुराना पुल कैंटिलीवर पुल था। इसे लीवर के जरिए मैन्युअली खोला जाता था, जिसमें 14 लोगों की जरूरत होती थी। हालांकि समुद्री हवा की गति 58…
हरियाणा के शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट की मंगेतर दिल्ली में टीचर:पार्थिव देह से पूछती रही- बेबी, तू आया नहीं मेरे लिए, तू तो बोलके गया था
जगुआर क्रैश में शहीद हुए हरियाणा के फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के अंतिम संस्कार के समय मंगेतर सानिया का वीडियो सामने आया है। इसमें वह सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर रखे बॉक्स से लिपटी हुई हैं। वह सिद्धार्थ के सिर की तरफ रखी फोटो से पूछती हैं- 'बेबी, तू आया नहीं मेरे लिए, तू तो बोलके गया था, मैं आऊंगा तुझे लेने।' इस दौरान वह बॉक्स को खटखटाती हुई भी नजर आ रही हैं। यह वीडियो उस वक्त का है, जब सिद्धार्थ की पार्थिव देह रेवाड़ी के सेक्टर-18 स्थित नए घर में पहुंची थी। इस दौरान एयरफोर्स के जवानों और परिजनों ने सानिया को वहां से हटाया। सिद्धार्थ की 10 दिन पहले ही सानिया से सगाई हुई थी। वह दिल्ली के प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। चंद दिनों में सिद्धार्थ से वह इतनी अटैच कैसे हो गईं, जिससे सिद्धार्थ के परिवार वाले भी हैरान हैं। मंगेतर सानिया के शहीद के अंतिम दर्शन करते 3 PHOTOS... MSc और Bed पढ़ीं सानिया, अरेंज मैरिज होनी थी सानिया मूल रूप से रेवाड़ी जिले के गढ़ी बोलनी गांव की रहने वाली हैं। सानिया ने MSc और Bed की पढ़ाई की है। अब वह दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। उनके पिता एक कंपनी में सप्लाई चेन संभालते हैं। सिद्धार्थ के साथ उसकी अरेंज मैरिज हो रही थी। पारिवारिक मित्र ने ही यह रिश्ता कराया था। 23 को सगाई, 31 को लौटे, 2 अप्रैल को शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ सानिया से रिश्ता तय होने के बाद 20 मार्च को छुट्टी पर आए थे। इसके बाद 23 मार्च को रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच में दोनों की सगाई हुई। 31 मार्च को सिद्धार्थ अपनी ड्यूटी पर गुजरात के जामनगर में लौट गए। 2 अप्रैल की रात को वह को-पायलट मनोज के साथ फाइटर जैट जगुआर लेकर निकले, लेकिन वह क्रैश हो गया। इसमें सिद्धार्थ शहीद…
भाषा विवाद के बीच PM का तमिलनाडु सरकार पर निशाना:बोले- मेडिकल की पढ़ाई तमिल भाषा में कराएं; CM स्टालिन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और केंद्र सरकार के बीच नई शिक्षा नीति और ट्रायलैंग्वेज को लेकर विवाद चल रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी रविवार को रामेश्वरम पहुंचे। इस दौरान CM स्टालिन न ही उन्हें रिसीव करने पहुंचे और न ही कार्यक्रम में पहुंचे। PM मोदी ने रामेश्वरम में एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज और और अन्य योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। जनसभा के दौरान उन्होंने भाषा विवाद का जिक्र किए बिना DMK नेताओं और CM एमके स्टालिन को नसीहत दे दी। PM ने कहा- मैं राज्य सरकार से मांग करता हूं कि वे डॉक्टरी की पढ़ाई तमिल भाषा में कराएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि तमिलनाडु के कई नेताओं की चिटि्ठयां मेरे पास आती हैं। आश्चर्य की बात है कि कोई नेता तमिल में सिग्नेचर नहीं करता। तमिल का गौरव बने, इसलिए इन लोगों को स्थानीय भाषा में सिग्नेचर करना चाहिए। DMK सरकार हिंदी को लागू नहीं करना चाहती तमिलनाडु सरकार पिछले दो महीने से नई शिक्षा नीति के तहत राज्य में ट्राय लैंग्वेज पॉलिसी लागू करने का विरोध कर रही है। पॉलिसी के तहत तमिल, अंग्रेजी के अलावा हिंदी को भी शिक्षा के माध्यम में शामिल करने का प्रस्ताव है। DMK चीफ और CM स्टालिन इसका विरोध कर रहे हैं। PM मोदी की रामेश्वरम यात्रा की 4 तस्वीरें... प्रधानमंत्री ने रामेश्वरम मंदिर में दर्शन किए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रामनवमी पर तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित रामनाथ स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री 3 दिन के श्रीलंका दौरे से सीधे रामेश्वरम पहुंचे। श्रीलंका से लौटते हुए मोदी ने विमान से रामसेतु देखा। उन्होंने इसका वीडियो भी पोस्ट किया है। मोदी ने लिखा- श्रीलंका से लौटते हुए विमान से रामसेतु के दर्शन किए। यह तभी हुआ, जब अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक हो रहा था। यह दिव्य अनुभव था। प्रभु श्रीराम हम सभी…
रामनवमी पर अयोध्या में 2.5 लाख दीए जलाए:रामलला का सूर्य तिलक हुआ; महाराष्ट्र के रायगढ़ में श्रीराम की 30 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण
देशभर में रविवार को रामनवमी मनाई गई। देश के प्रमुख राम मंदिरों में दिन से लेकर रात तक भक्तों की लाइन लगी रही। यूपी के अयोध्या में राम मंदिर को खूबसूरती से सजाया गया, लाइटिंग भी की गई। सूर्य की किरणों ने भगवान श्री राम का तिलक किया। रात में लोगों ने सरयू नदी के किनारे हजारों दीपक जलाए। यूपी, एमपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, झारखंड में रामनवमी पर जुलूस निकाले गए। इन सभी राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। हजारों की संख्या में पुलिसकर्मी और अन्य सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था। महाराष्ट्र के रायगढ़ में भगवान श्रीराम के 30 फीट ऊंचे स्टेच्यू का अनावरण किया गया। मुंबई में 11 हजार से पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी ने की लगभग 2500 जूलूस निर्धारित थे।राज्य में 6 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। ड्रोन और CCTV से नजर रखी गई। जम्मू और कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक पर राम नवमी पर जुलूस निकाल गया। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मुस्लिम समुदाय ने रामनवमी जुलूस में शामिल लोगों को शर्बत बांटा। रामनवमी से जुड़ी राज्यवार खबरें पढ़ें... उत्तर प्रदेश: अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, 5 लाख श्रद्धालु पहुंचे, 42 जिलों में अलर्ट मध्य प्रदेश: ओरछा में 25 क्विंटल फूलों से सजा रामराजा मंदिर, इंदौर, खंडवा में अलर्ट राजस्थान: जयपुर में भगवान राम को 101 तोपों की सलामी, सीताराम जी को 56 केक का भोग बिहार: रात 2 बजे खुला महावीर मंदिर का पट, 2KM लंबी कतार, 9 से ज्यादा जिले संवेदनशील छत्तीसगढ़: रामनवमी पर भगवान श्रीराम का स्वर्ण शृंगार, रायपुर में फूल-लाइटों से सजे मठ-मंदिर देशभर से रामनवमी की 9 तस्वीरें... रामनवमी से जुड़े हर एक अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं...
राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद वक्फ बिल बना कानून:लागू होने की तारीख केंद्र तय करेगा; मुस्लिम संगठनों का विरोध, सुप्रीम कोर्ट में 6 याचिकाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वक्फ (संशोधन) बिल को शनिवार देर रात मंजूरी दे दी। सरकार ने नए कानून को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी किया। अब नए कानून को लागू करने की तारीख को लेकर केंद्र सरकार अलग से एक नोटिफिकेशन जारी करेगी। यह बिल (अब कानून) 2 अप्रैल को लोकसभा और 3 अप्रैल को राज्यसभा में 12-12 घंटे की चर्चा के बाद पास हुआ था। नए कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अब तक छह याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं। नई याचिका केरल के सुन्नी मुस्लिम संगठन केरल जमीयतुल उलेमा ने दायर की है। वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने 11 अप्रैल से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इससे पहले कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, AAP विधायक अमानतुल्लाह खान, सिविल राइट्स संगठन एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी अलग-अलग याचिका लगा चुके हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इस कानून का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों में हो रहे पक्षपात, दुरुपयोग और अतिक्रमण को रोकना है। इस बिल (अब कानून) को राज्यसभा में 128 सदस्यों ने समर्थन दिया था, जबकि 95 ने इसका विरोध किया। वहीं लोकसभा में यह बिल 2 अप्रैल की आधी रात पारित हुआ था। इस दौरान 288 सांसदों ने समर्थन में और 232 ने विरोध में वोट डाला था। वक्फ संशोधन कानून का गजट नोटिफिकेशन... वक्फ बिल पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का विरोध ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने शनिवार शाम को वक्फ बिल के विरोध में दो पेज का लेटर जारी किया। AIMPLB ने कहा कि हम सभी धार्मिक, समुदाय-आधारित और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक संशोधन पूरी तरह से निरस्त नहीं हो जाते। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने…
अनंत अंबानी ने 170 किमी की पदयात्रा पूरी की:भगवान द्वारकाधीश का आभार व्यक्त किया, पत्नी राधिका मर्चेंट और मां नीता अंबानी भी पहुंची
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने रविवार को अपनी 170 किमी की पदयात्रा पूरी की। अनंत तड़के श्री द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। अपनी यात्रा के समापन पर अनंत अंबानी ने भगवान द्वारकाधीश के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘ यह मेरी अपनी आध्यात्मिक यात्रा है। मैंने इसे भगवान का नाम लेकर शुरू किया था और उनका नाम लेकर ही इसे समाप्त करूंगा। मैं भगवान द्वारकाधीश को धन्यवाद देना चाहता हूं।’ 10 अप्रैल को अनंत अंबानी का जन्मदिन है। अनंत अपना 30वां जन्मदिन द्वारका में ही मनाएंगे। अनंत ने अपनी यात्रा 28 मार्च को जामनगर के मोती खावड़ी से शुरू की थी। लोगों को ट्रैफिक और सिक्योरिटी के चलते मुश्किल से बचाने के लिए अनंत ज्यादातर रात में यात्रा करते थे। पदयात्रा के अंतिम दिन अनंत अंबानी के साथ उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट और मां नीता अंबानी भी शामिल हुईं। नीता अंबानी - एक मां के लिए यह बहुत गर्व की बात नीता अंबानी ने अपने बेटे की इस आध्यात्मिक यात्रा पर कहा, ‘एक मां के लिए यह बहुत गर्व की बात है। मेरा बेटा अनंत द्वारकाधीश के इस पवित्र स्थान तक अपनी पदयात्रा पूरी करने में सफल रहा।’ अनंत ने अपनी यात्रा कई स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद पूरी की। उन्हें कशिंग सिंड्रोम (Cushing's Syndrome), मोटापा, अस्थमा और सांस लेने में कठिनाई जैसी तकलीफ है। यात्रा के दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और देवी स्तोत्र का भी जाप किया था। अनंत अंबानी की पैदल यात्रा की तस्वीरें देखें... यात्रा के दौरान मुर्गियों की गाड़ी रुकवाई और आजाद किया अनंत की यात्रा के दौरान मुर्गियों से भरी गाड़ी निकल रही थी। इसमें 250 मुर्गियां थीं, जिन्हें बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। अनंत ने अपने कर्मचारियों से वाहन को रुकवाने को कहा। अनंत ने वाहन मालिक और ड्राइवर से बात की। अनंत ने उन्हें मुर्गियों…
रामलला का सूर्यतिलक VIDEO में देखें:तीसरी मंजिल से गर्भगृह तक कैसे पहुंचीं किरणें, पूरी प्रोसेस जानिए
मास दिवस कर दिवस भा मरम न जानइ कोइ। रथ समेत रबि थाकेउ निसा कवन बिधि होइ।। रामचरितमानस की इस चौपाई में तुलसीदास जी ने लिखा है कि रामलला का जब जन्म हुआ, तब सूर्य देव अयोध्या पहुंचे। यहां ऐसा मोहित हुए कि 1 महीने अयोध्या में रहे। इस दौरान अयोध्या में रात नहीं हुई। इसलिए भगवान राम के जन्म पर सूर्य तिलक का विशेष महत्व है। राम सूर्यवंशी थे, यानी सूर्य उनके कुल देवता थे। आज रामनवमी पर दूसरी बार रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक किया गया। ऊपर वीडियो पर क्लिक करके समझिए कि रामलला का सूर्य तिलक कैसे होता है।
रामनवमी पर रामलला का सूर्य तिलक हुआ:अभिजीत मुहूर्त में ललाट पर 4 मिनट पड़ीं किरणें, 2 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या
रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का जन्मोत्सव मनाया गया। जन्म के बाद उनका अभिषेक किया गया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य अभिषेक हुआ। करीब 4 मिनट रामलला के मस्तक पर सूर्य किरणें पड़ीं। सूर्य तिलक के बाद रामलला की आरती की गई। सूर्य तिलक से पहले कुछ देर के लिए रामलला के पट बंद कर दिए गए और गर्भगृह की लाइट बंद कर दी गई। शाम करीब साढ़े 6 बजे सरयू घाट पर दीपोत्सव हुआ। ऐसा तीसरी बार है, जब अयोध्या में रामनवमी पर दीपोत्सव किया गया। इस बार पर्यटन विभाग ने 2 लाख दीप जलाए। 2 तस्वीरें देखिए... अयोध्या में इस समय करीब 5 लाख श्रद्धालु हैं। राम जन्मभूमि परिसर में लंबी लाइनें लगी हैं। राम मंदिर के बाहर एक किमी लंबी लाइन लगी है। इससे पहले, सुबह 9.30 बजे रामलला को पंचामृत से स्नान कराकर शृंगार किया गया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर हाउसफुल जैसे हालात हैं। गर्मी को देखते हुए राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ और राम जन्मभूमि पथ पर श्रद्धालुओं के लिए रेड कारपेट बिछाई गई है। ड्रोन से श्रद्धालुओं पर सरयू जल छिड़का गया। जगह-जगह शेड बनवाए गए हैं। पीएम मोदी ने कहा- ईश्वरीय संयोग से सूर्य तिलक के साथ रामसेतु के दर्शन किए सरयू घाटों पर 2 लाख दीप जलाएंगे पहली बार तैयारी है कि रामनवमी पर दीपोत्सव भी मनाया जाएगा। सरयू के घाटों पर 2 लाख दीप जलाए जाएंगे। सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। 1000 से ज्यादा CCTV से मॉनिटरिंग हो रही है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। अयोध्या में रामनवमी की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
भाजपा का 46 वां स्थापना दिवस:नड्डा बोले- भाजपा जो कहती है वो करती है, कामयाबी के साथ अतीत को भी याद रखना होगा
भारतीय जनता पार्टी आज अपना 46वां स्थापना दिवस बना रही है। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा का झंडा फहराया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा- सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को कामयाबी के साथ-साथ अपने अतीत को भी याद रखना होगा। हमें अपने पुराने कार्यकर्ताओं से संवाद जारी रखना है, उनसे मिलना है, उन्हें समझना है। उन सभी के संघर्ष से आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। नड्डा ने आगे कहा- हमने राममंदिर बनाने का वादा किया तो पूरा किया। धारा 370 खत्म करने का वादा किया तो पूरा किया। भाजपा जो कहती है वो करती है। यही वजह है कि हमारी राज्यों में सरकारें लगातार रिपीट हो रही है। उत्तराखंड, हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में बार-बार जनता का विश्वास हम पर बना हुआ है। इस बार दिल्ली में भी हमारी 2.5 दशक बाद सरकार आई है। दरअसल, भाजपा के 46 वें स्थापना दिवस पर भाजपा के सभी राज्य मुख्यालयों और जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा के नेता जगह-जगह पार्टी का झंडा फहरा रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है। नड्डा के संबोधन की 5 बड़ी बातें.... तीन तलाक को समाप्त करना ऐतिहासिक कदम - हमने हमेशा राष्ट्र को हर चीज से ऊपर रखा है, किसी व्यक्ति या विशेष हितों के पक्ष में काम नहीं किया है। शाहबानो मामले में राजीव गांधी सरकार मुस्लिम समुदाय के कुछ वर्गों के दबाव में आकर तुष्टीकरण की राजनीति में फंस गई थी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने तीन तलाक को समाप्त करके ऐतिहासिक कदम उठाया, जिससे मुस्लिम महिलाओं को सशक्त और स्वतंत्र बनाया गया। भाजपा का कोई संस्थापक सदस्य मिले, तो कृपया उसके घर जाएं- हम एक जन-आधारित पार्टी हैं। मैं अपनी पार्टी के…
बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में आग लगी:उज्जैन के पास रोकी गई ट्रेन; आग बुझाने के लिए लोगों ने कोच के कांच फोड़े
उज्जैन के पास तराना में रविवार शाम को बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस (20846) ट्रेन में आग लग गई। आग ट्रेन के एसएलआर (जनरेटर डिब्बे) में लगी। धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग कोच के कांच फोड़ कर और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि कुछ देर बाद आग वाले कोच को अलग कर गाड़ी को रवाना कर दिया गया। तराना रोड स्टेशन मास्टर ने बताया कि आग बुझा ली गई है। किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आग लगी तब काली सिंध नदी के ब्रिज पर थी ट्रेन आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण मुकेश रावल ने बताया कि ट्रेन में आग उस समय लगी जब वो काली सिंध नदी के ब्रिज पर थी। इस दौरान रेलवे के कर्मचारियों के साथ मिलकर पावर कोच में लगी आग को बुझाने के लिए पानी और अन्य साधनों से प्रयास किए। हादसे की 2 तस्वीरें देखिए- बीकानेर से बिलासपुर जा रही थी ट्रेन रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि ट्रेन बीकानेर से चलकर बिलासपुर जा रही थी। शाम करीब 5:30 बजे तराना रोड स्टेशन से पहले ट्रेन के पावर कोच में आग लगी। ट्रेन को तराना स्टेशन पर रोक दिया गया था। आग पर काबू पाने के बाद उज्जैन रेलवे स्टेशन से पावर कोच मंगाया गया। इसके बाद शाम 6:32 बजे ट्रेन को भोपाल के लिए रवाना किया गया। रेलवे ने कहा- दूसरी कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें- अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस में आग मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में इटारसी के पास चलती ट्रेन की बोगी में आग लग गई। ये घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे इटारसी और बानापुरा के बीच में खुटवासा रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है। घटना…
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप